बंटवारे के बाद भी इस कंपनी ने किया निवेशकों को मालामाल, शेयर्स में लगा 10 फीसदी का अपर सर्किट

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप भी शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं. हम मल्टीबैगर कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के बारे में बातचीत कर रहे हैं.

Share Market Up

आज इस कंपनी के शेयर्स में 50% तक की गिरावट देखने को मिली है, इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है. आज हम आपको इसी कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

2 हिस्सों में बटे कंपनी के शेयर्स

जानकारी देते हुए बताया गया कि शुक्रवार को कुछ ट्रेडिंग एप्स में 50% तक की गिरावट देखी गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह गिरावट दिखावटी है. असल में पारस डिफेंस के शेयरों में किसी प्रकार की कोई भी गिरावट दर्ज नहीं की गई है, बल्कि कंपनी के शेयर शुक्रवार को स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहे है. कंपनी की तरफ से अपने शेयर्स को दो हिस्सों में डिवाइड करने का फैसला लिया गया है. कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर्स को 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 2 भागों में बांट दिया है.

अभी तक निवेशकों को मिला इतना रिटर्न

शेयरों के सब डिवीजन के बाद शुक्रवार को 855 रुपए पर ओपन हुए. शेयरों के बंटवारे के बाद पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के शेयर्स 10% के अपर सर्किट के साथ 933.50 रुपए पर पहुंच गए हैं. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. सितंबर 2021 में इस कंपनी का आईपीओ आया था, इस दौरान शेयर्स की कीमत 175 रुपए के आसपास थी. तब से लेकर अब तक कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 950% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.