9 फरवरी से ओपन होगा AI आधारित इस कंपनी का IPO, जानें क्या है GMP?

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में किसी IPO में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. अगले हफ्ते यानी कि 9 फरवरी को एक मेंन बोर्ड AI कंपनी का आईपीओ ओपन होने जा रहा है. हम फ्रेक्टल आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं. हम आपको आईपीओ से लेकर जीएमपी तक के बारे में डिटेल जानकारी प्रोवाइड करवाएंगे.

IPO

9 फरवरी से ओपन होगा मेंन बोर्ड IPO

जब भी आईपीओ में निवेश करने की प्लानिंग करते हैं तो हमारे मन में सबसे पहले सवाल जीएमपी को लेकर ही आता है. इस कंपनी के शेयर्स को लेकर बाजार में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही ह. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में 40 रुपये के आसपास का जीएमपी शो हों रहा है. इस AI कंपनी का आईपीओ 9 फरवरी से 11 फरवरी तक ओपन रहने वाला है, निवेशको को निवेश करने के लिए महज तीन दिनों का ही समय मिलने वाला है. आईपीओ का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित रहेगा.

वही रिटेल निवेशको की बात की जाए तो उनके लिए कम से कम 10% और एनआईआई के लिए 15% तक के हिस्से को सुरक्षित रखा गया है. अगर आपको इस कंपनी के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी शुरुआत लगभग साल 2000 में हुई थी. यह एक AI और एनालिटिक्स कंपनी है जो दो महत्वपूर्ण सेगमेंट में है. कंपनी का मुख्य बिजनेस AI पर आधारित ही है.

क्या रहेगा शेयर्स का प्राइस?

जानकारी देते हुए बताया गया कि आईपीओ का प्राइस बैंड 857 रुपए से ₹900 प्रति शेयर तक निर्धारित किया गया है. वही 16 शेयर्स का एक लॉट बनाया गया है. निवेशकों को कम से कम एक लॉट में निवेश करना होगा. इस वजह से उन्हें कम से कम 14400 की इन्वेस्टमेंट करनी ही होगी. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

आईपीओ से इकट्ठा किए गए 262 करोड रुपए का इस्तेमाल कंपनी अमेरिका की सब्सिडियरी में निवेश के रूप में करने वाली है. 57.10 करोड रुपए के जरिए कंपनी की तरफ से नए लैपटॉप परचेज किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.