20 फरवरी को शेयर बाजार में होगी इस दिग्गज कंपनी की एंट्री, जाने शेयर प्राइस से लिस्टिंग तक का प्रोसेस

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाली है, कंपनी की तरफ से जल्द ही अपना आईपीओ निवेशकों के लिए ओपन किया जाएगा. हम फर्टिलिटी सर्विस उपलब्ध करवाने वाली गौडियम आईवीएफ और महिला स्वास्थ्य कंपनी (Gaudium IVF IPO) के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इस कंपनी के आईपीओ के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 3

20 फरवरी को ओपन होगा इस नई कंपनी का आईपीओ

जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से शेयर्स का इश्यू प्राइस 75 रुपए से 79 रुपए निर्धारित किया गया है. वही, इस कंपनी का आईपीओ 20 फरवरी 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा. 24 फरवरी तक इन्वेस्टर इसमें आवेदन कर पाएंगे. खास बात यह होने वाली है कि भारत में स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने वाली यह पहली फर्टिलिटी सर्विसेज कंपनी होगी. अगर आप भी इस कंपनी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 189 शेयर्स में इन्वेस्ट करना होगा यानी कि आपको कम से कम 14931 रुपए की इन्वेस्टमेंट करनी होगी.

क्या रहेगा पूरा प्रोसीजर

ग्रे मार्केट में फिलहाल इस कंपनी का आईपीओ 12 रुपये के प्रीमियर पर ही दिखाई दे रहा है. कंपनी की तरफ से तकरीबन 165 करोड रुपए का आईपीओ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 90 करोड रुपए का फ्रेश इशू और 75 करोड़ का ऑफर फॉर सेल होने वाला है. ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर मणिका खन्ना अपनी हिस्सेदारी सेल कर सकती है.

जानकारी देते हुए बताया गया की कंपनी के शेयर 27 जनवरी को बीएसई और NSE पर भी आपको लिस्टेड होते हुए दिखाई दे सकते हैं. अगर आप भी हाल फिलहाल में किसी बेहतरीन कंपनी के आईपीओ में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे थे तो अब आपके पास शानदार मौका है.

क्या काम करती है कंपनी

अगर आपको नहीं पता कि यह कंपनी क्या काम करती है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गौडियम आईवीएफ और महिला स्वास्थ्य भारत में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन और अन्य फर्टिलाइजेशन ट्रीटमेंट महिया करवाती है. अभी तक कंपनी के 30 से ज्यादा लोकेशन पर सेंटर भी मौजूद है, जिसमें 7 हब और 28 स्पोक शामिल है.

कंपनी की तरफ से दिल्ली- मुंबई- लुधियाना- श्रीनगर -पटना -बेंगलुरु जैसे बड़े-बड़े शहरों में सर्विसेज उपलब्ध करवाई जाती है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. कंपनी की तरफ से फ्रेश इश्यू से जो भी रकम इकट्ठा की जाएगी, उसमें से 50 करोड रुपए का इस्तेमाल नए आईवीएफ सेंटर ओपन करने के लिए किए जाएंगे. वहीं, 20 करोड रुपए का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और फ्री पेमेंट जैसे कामों के लिए किया जा सकता है इस प्रकार की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.