शेयर बाजार की इस मल्टीबैगर कंपनी ने किया निवेशकों को मालामाल, इतना ज्यादा का मिला रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. अधिकतर निवेशकों को शेयर बाजार में ऐसी कंपनी की तलाश होती है जो उन्हें बंपर रिटर्न दे सके. आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने निवेशकों को 5300 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है. पिछले कुछ सालों से यह कंपनी काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है.

share

निवेशक हुए मालामाल

हम माइक्रो कैप कंपनी GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. यह कंपनी अब तक अपनी निवेशको को 5300 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है. कंपनी के शेयर्स की कीमत पिछले दिवाली 5 रुपये के आसपास थी, जो सोमवार को बढ़कर 333 के आंकड़े को पार कर चुकी है. कंपनी की इस शानदार ग्रंथ का प्रमुख कारण इसको मिले बड़े ऑर्डर्स और कारोबारिक पुनरुद्धार है. वित्त वर्ष 2024- 25 में कंपनी ने पहली बार कई वर्षों के बाद रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है.

मिला दमदार रिटर्न

कुल बिक्री 184 करोड़ और नेट प्रॉफिट 17 करोड़ से ज्यादा रहा है. पिछले 4 वित्त वर्षों की बात की जाए, तो कंपनी की नेट सेल्स जीरो रही. दिसंबर 2024 में कंपनी का नाम बदलकर GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट कर दिया गया था. आप भी इस कंपनी में अब इन्वेस्ट करके शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं, क्योंकि इन दिनों कंपनी के शेयर्स की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है. इस साल कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद अधिकतर इन्वेस्टर इस कंपनी में इन्वेस्ट करने के इच्छुक दिखाई दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.