गोल्ड- सिल्वर भी पड़े फीके, इन 3 शेयरों ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति

बिजनेस डेस्क | शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने वालों के लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है. रिटर्न के मामले में आज भी कई दिग्गज कंपनियों के शेयर्स के आगे गोल्ड और सिल्वर के शेयर्स  पानी मांग रहे हैं. पिछले 1 साल की बात की जाए तो सोने की कीमतों में लगभग 70 से 78 फीसदी और चांदी की कीमतों में 130 से 144 फीसदी तक हाइक हो चुकी है. इसी बीच भारतीय शेयर मार्केट में स्मॉल कैप सेगमेंट में निवेशकों को काफी लाभ मिला है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

share

इन निवेशकों की मौज

स्वदेशी इंडस्ट्रीज ने पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को 5 हजार परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जिस वजह से इसके इन्वेस्टर्स भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. मौजूदा समय में शेयर्स की कीमतें भी 156 रुपए से ज्यादा पर पहुंच चुकी है. इस दौरान इस कंपनी के शेयर्स रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं.

स्मॉल कैप स्टॉक में छिपे मल्टीबैगर ने निवेशकों को करोड़पति बनने का काम किया है. उदाहरण के तौर पर स्वदेशी इंडस्ट्रीज में 1 लाख इन्वेस्टर्स ऐसे हैं, जिन्हें 50 लाख से ज्यादा का रिटर्न मिला है. यह स्टॉक ज्यादातर इंडस्ट्रियल, केमिकल और फाइनेंशियल सेक्टर से संबंध रखते हैं जहां वॉल्यूम और एसेट टर्नओवर जैसे मैट्रिक्स मजबूत दिखाई दे रहे हैं.

छाए यह स्मॉल कैप शेयर्स

स्वदेशी इंडस्ट्री का टोटल ऐसेट टर्नओवर 1.60 है और मार्केट कैप 170 करोड़ के आसपास है. हालांकि, फोर्स मोटर्स और नुवामा वेल्थ जैसे बड़े नाम ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. मिडवेस्ट गोल्ड शेयर का वर्तमान मूल्य 4580 रुपए के आसपास व्यापार कर रहा है, इसने 1 साल में अपने निवेशकों को 3000 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. सुमीत इंडस्ट्री की बात की जाए तो इसके शेयर्स की कीमत 30 रुपये के आसपास है. पिछले 1 साल में कीमतों में 3 हजार 819 रुपए तक का उछाल दर्ज किया गया है. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार सभी नियम और शर्तों के बारे में अवश्य ही जानकारी हासिल कर ले.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.