फेस्टिवल सीजन से पहले Gold और Silver का रेट हुआ हाई, जानें 24 और 22 कैरेट के भाव

नई दिल्ली, Today Gold Price | धनतेरस और दीपावली से पहले ही सोने की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है. MCX के बाद आज सर्राफा बाजार में दोनों की कीमत ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गई है. सर्राफा मार्केट में 24 कैरेट सोना जीएसटी समेत 1,30,000 के करीब पहुंच गया है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 118634 के करीब पहुंच गई है. आज की इस खबर में हम आपको गोल्ड और चांदी की कीमतें क्यों बढ़ रही है, इस बारे में जानकारी देने वाले है.

Gold And Silver

कीमतों में हुई वृद्धि

सोमवार को चांदी ने एक झटके में ही 10,825 रुपए की छलांग लगाई, वही सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह भी 2,630 रुपए से महंगा हो गया. अक्टूबर महीने में अब तक सोने की कीमतों में 10,000 से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है.

चांदी की बात की जाए, तो इसकी कीमतों में 33,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. 23 कैरेट सोने की कीमतें आज 1906 महंगा हुई है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमतों में 1,800 रुपए से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है.

क्यों बढ़ रही कीमत?

सोने और चांदी की कीमतों में आने वाले दिनों में और भी वृद्धि देखने को मिलने वाली है, क्योंकि फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है. धनतेरस के मौके पर गोल्ड खरीदने की परंपरा सदियों से ही रही है. उसके बाद, शादी- विवाह के सीजन शुरू हो जाएंगे, इसमें भी गोल्ड परचेज किया जाता है. अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आप ऐसा कर सकते हैं. आपको शानदार रिटर्न मिलेगा. सोने के भाव उसकी शुद्धता पर निर्भर करते हैं, जिसे कैरेट में मापा जाता है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.