नए साल पर सोने और चांदी का जलवा बरकरार, कीमतों में हुआ इतना इजाफा; देखें 2 दिसंबर का रेट

नई दिल्ली | सोना- चांदी में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. नए साल पर भी सोने और चांदी की कीमतों में चमक का दौर जारी है. आज चांदी की कीमतों में 5 हजार से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है. इसके बाद कीमत 2 लाख 34 हजार 906 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई है. सोने की कीमतों की बात की जाए तो उसमें भी तकरीबन 954 रुपये तक की उछाल दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Gold Silver

सोने और चांदी में उछाल

जीएसटी के साथ 1 किलोग्राम चांदी की कीमतों की बात की जाए तो वह 2 लाख 41 हजार 953 रुपए प्रति किलोग्राम पर व्यापार कर रही है. 24 कैरेट सोने की कीमत 13 लाख 8 हजार 447 रुपए के आसपास व्यापार कर रही है.

कल नए साल के मौके पर बिना जीएसटी चांदी की कीमतें 2 लाख 29 हजार 250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इसी प्रकार सोने की कीमतें भी बिना जीएसटी के 13 लाख 3 हजार के आसपास बंद हुई थी. आज मार्केट खुलते ही सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है. हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है.

आज के नए दाम

22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो यह 1 लाख 23 हजार 124 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कीमत बिना जीएसटी के है. ऐसे में आपके शहर में कीमतों में आसानी से 3 से 4 हजार का डिफरेंस देखने को मिल सकता है. वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो इसमें भी 715 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद, कीमत 1 लाख के आंकड़े को पार कर गई है.

वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. अब गवर्नमेंट की तरफ से 9 कैरेट गोल्ड को भी मान्यता प्रदान कर दी गई है. इसमें 33% गोल्ड होता है, जब भी आप गोल्ड खरीदे तो आप हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.