नई दिल्ली, Today Gold Price | साल 2026 की शुरुआत होने में महज कुछ दिन ही बचे हुए हैं. इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. सोना एक बार फिर से महंगा होता हुआ दिखाई दे रहा है, इसका प्रभाव भी आम आदमी पर दिखाई दे रहा है. आज शनिवार 27 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला है. आज हम आपको नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी
देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के करीब व्यापार कर रही है. वहीं, महाराष्ट्र में भी गोल्ड की कीमत 1 लाख 40 हजार के करीब ही बनी हुई है. सोने और चांदी की कीमतों में हो रही इस बढ़ोतरी का प्रमुख कारण भारतीय शेयर बाजार में गिरावट को माना जा रहा है.
इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमतों के बारे में बातचीत की जाए तो वह 1 लाख 26 हजार से 1 लाख 30 हजार के करीब बनी हुई है. सोने की तुलना में इन दिनों चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2 लाख 40 हजार के करीब व्यापार कर रही है.
चांदी कर रही निवेशकों को परेशान
इन दिनों चांदी की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर चल रही है. अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपको यह खबर सुनकर बड़ा झटका लग सकता है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है.
आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, इस प्रकार के कई कयास लगाए जा रहे हैं. हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. अगर आप भी सोने और चांदी की कीमतो के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज से जुड़ सकते हैं.
