Gold और Silver की कीमतों में बड़ी उछाल, देखें 30 जुलाई के बढ़े हुए रेट

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोने और चांदी में हाल ही में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है.

Gold Silver 1

एमसीएक्स पर सोना 130 अंक चढ़कर 98391 रुपए पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 159 अंक चढ़कर चांदी की कीमत 113000 रुपये से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. इसकी प्रमुख वजह अमेरिका द्वारा रूस को दी गई चेतावनी को भी माना जा रहा है.

गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए बड़ी अपडेट

कच्चे तेल की कीमतों में भी काफी उछाल देखने को मिला है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98000 रूपये से ज्यादा के आसपास बनी हुई है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो उनमें 138 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद, कीमतें 90000 रूपये के आसपास है. 113 रुपए कम होकर 18 कैरेट सोने की कीमत 73,722 रुपए के आसपास व्यापार कर रही है.

जानें चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो इनमें 323 तक की तेजी दर्ज की गई. इसके बाद, कीमतें तकरीबन 114000 तक पहुंच गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव 5 अगस्त 2025 के कांटेक्ट की कीमत में 0.27 परसेंट तक की बढ़त दर्ज की गई है. कुछ समय पहले चांदी को लेकर अनुमान जताया गया था कि इसकी कीमत जल्द ही 120000 रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. अब ऐसा होता हुआ भी दिखाई दे रहा है. जब भी आप गोल्ड खरीदे, तो आप उसकी शुद्धता का विशेष ध्यान रखें.

यह भी पढ़े -  Ola Electric Mobility के शेयर में जोरदार वापसी, 21 से 41 रुपये; 90 फीसदी उछाल

वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु हम ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल करते हैं क्योंकि 24 कैरेट सोना ज्यादा मजबूत नहीं होता. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. इसी वजह से शादी- विवाह के मौके पर भारत में गोल्ड खरीदने की परंपरा पिछले कई सालों से चली आ रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.