सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची कीमतें

नई दिल्ली, Gold- Silver Rate | आज से सितंबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है. महीने की शुरुआत में ही सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से वृद्धि देखने को मिली है. बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है. सोने की कीमतें 105000 रूपये और चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 124000 के आंकड़े को पार कर गया है. कीमतों में तकरीबन 2% तक का उछाल देखने को मिला है आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Gold Silver

कीमतों में बड़ा उछाल

आज सुबह 9:00 तक सोने के अक्टूबर वायदा 0.95% से बढ़कर 104812 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के दिसंबर वायदा 1.73% बढ़कर 123976 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे. सोने की कीमतों में आई इस तेजी की कई बड़ी वजहे मानी जा रही है. इसमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की तरफ से सितंबर महीना में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद को भी बड़ा कारण माना जा रहा है.

अधिकारियों की तरफ से जानकारी शेयर की गई कि इस महीने ब्याज दरों में कमी की जा सकती है. इस प्रकार के कई संकेत भी दिए जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों और वैश्विक आर्थिक विकास पर उनके प्रभाव को लेकर अनिश्चितताओं से भी सोने और चांदी की मांग बढ़ी है.

ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची कीमत

वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल- पुथल मची हुई है, इसी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है. अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको यह खबर सुनकर बड़ा झटका लगने वाला है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु हम ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल करते हैं.

चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है. वह 1 लाख 25000 के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. आपको हमेशा हॉलमार्क का गोल्ड ही परचेज करना चाहिए. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह भी तकरीबन 94 हजार से 95 हजार के बीच बनी हुई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.