आज गोल्ड और सिल्वर दोनों चमके, कीमतों में जबरदस्त बढ़त; जानें 26 दिसंबर के ताजा भाव

नई दिल्ली, Today Gold Price | मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी कि MCX पर आज शुक्रवार को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है. एक तरफ जहां सोने की कीमतों में आधे प्रतिशत और चांदी की कीमतों में चार परसेंट तक की बढ़त दर्ज की गई है. यह उछाल अमेरिकी फेडरल रिसर्च द्वारा जनवरी महीने में ब्याज दरों में को कम किए जाने की अटकलें को ध्यान में रखकर हुआ है. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

Gold Rate in Haryana 7 april 2021

रिकॉर्ड इजाफा

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतों में आज 5% से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया है. पहली बार 75 डॉलर प्रति ओस के पार कीमत पहुंच चुकी है. एमसीएक्स पर मार्च फ्यूचर्स कांट्रैक्ट्स में चांदी 4% उछलकर 2 लाख 32741 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. चांदी की कीमतों में हो रहे इस इजाफे के पीछे कई बड़े कारण मौजूद है. वेनेजुएला में बढ़ते भू- राजनीतिक तनाव से भी सुरक्षित संपत्ति के रूप में आकर्षण बढा है. निवेशकों की उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल 2026 की ओर से ब्याज दरों में कमी की जा सकती है. इस वजह से लगातार वह गोल्ड और सिल्वर में इन्वेस्ट कर रहे हैं.

यहां जानें वर्तमान कीमतें

मौजूदा समय में 1 किलोग्राम चांदी की भारतीय बाजारों में कीमत के बारे में बातचीत की जाए तो वह 2 लाख 12000 के आसपास बनी हुई है. गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 14 लाख से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. वैसे तो आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है, 22 कैरेट सोने की कीमत 13 लाख के करीब बनी हुई है. जब भी आप गोल्ड परचेज करें तो आपको हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.