अचानक कम हुए सोना और चांदी के दाम, यह रही प्रमुख वजह

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोना और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले है. आज 19 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहक भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. आज हम आपको वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देंगे.

Gold Silver 1

सोने और चांदी में बडी कमी

19 फरवरी को शुरुआती कारोबार में सोनू की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, इसकी बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना माना जा रहा है. एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों की बात की जाए तो उसमें भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. कीमत 2 लाख 43 हजार रुपये के आसपास व्यापार कर रही है. सोने की कीमतों में भी 0.04% तक की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 55 हजार 116 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास व्यापार कर रही है.

22 कैरेट सोने के दाम

वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का ही माना जाता है परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह 145000 के आसपास बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर में 0.5% तक की गिरावट दर्ज की गई है जिसके बाद कीमत 76.83 डॉलर प्रति ओस पर पहुंच गई है. स्पॉट गोल्ड की बात की जाए तो इसमें भी 0.4% तक की गिरावट देखने को मिली है. इसके बाद, यह 4961.57 डॉलर प्रति ओस पर पहुंच गया था.

कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट

पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. चाहे सोना हो या चांदी दोनों ही अपनी ऐतिहासिक प्राइस से काफी नीचे व्यापार कर रही है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले महीने चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी. वही, सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह भी 1 लाख 80 हजार से ज्यादा पर व्यापार कर रही थी परंतु अब इनमें गिरावट देखने को मिल रही है.

अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अब आपके पास बेहतरीन मौका है क्योंकि आने वाले दिनों में आपको कीमतों में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इस प्रकार के कई कयास भी लगाए जा रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.