सोना और चांदी की कीमतों में अचानक कमी, निवेशकों को झटका

नई दिल्ली, Today Gold Silver Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोना और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. चांदी की कीमतों में तेजी के बाद अब अचानक से कमी दर्ज की गई है. ऐसा तब हुआ है जब अमेरिका की तरफ से आयात होने वाले महत्वपूर्ण खनिज पर किसी प्रकार का कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया गया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चांदी की कीमतों में 7% से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है. सोने की कीमतों में भी गिरावट आई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Gold Silver

सोना- चांदी की कीमतों में कमी

पिछले 4 दिनों की बात की जाए तो कीमतो में 20% की तेजी के बाद अब कमी दर्ज की गई है. कल चांदी की कीमत 2 लाख 75 हजार से ज्यादा पर बंद हुई थी.  24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमतों में भी 1731 रुपए का उछाल दर्ज किया गया था जिसके बाद कीमत 1 लाख 42 हजार 5 रुपये पर बंद हुई थी. इन दिनों चाहे सोना हो या चांदी दोनों की कीमतों में ही काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

खासकर अगर चांदी की कीमतों की बात की जाए तो उसमें अचानक से कभी बढ़ोतरी तो कभी बड़ी गिरावट देखने को मिलती है. इस साल को शुरू हुए महज 15 दिन ही हुए हैं. इस दौरान चांदी की कीमतों में 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

22 कैरेट सोने के दाम

अगर आपने कुछ समय पहले ही चांदी में इन्वेस्ट किया होता तो अभी आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल गया होता. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह महत्वपूर्ण खनिजों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए द्विपक्षीय समझौते पर बातचीत करने के लिए भी तैयार है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह भी 1 लाख 30 हजार से ज्यादा पर ही व्यापार कर रही है. अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी खरीदने का मन बना रहे है तो आज की यह खबर सुनकर आपको बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि इन दिनों कीमतों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.