नई दिल्ली, Today Gold Price | पिछले 4- 5 दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी, परंतु अब इस पर रोक लग गई है. लगातार गिरावट के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. वही सोने की कीमतों में 6 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, तो चांदी की कीमतें भी एक बार फिर से 9% बढ़कर 254200 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल
जैसा की आपको पता है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही थी. आज उस पर ब्रेक लग गया है जहां सोने की कीमतों में 6 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद कीमत 1 लाख 49 हजार 200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो उसमें भी 20940 की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद कीमत 254200 प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गई है.
भारत अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति और टैरिफ में 18 परसेंट की कटौती का बड़ा प्रभाव अब शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.
क्यों हो रहा कीमतों में उतार- चढ़ाव?
पिछले 5 दिनों से लगातार सोने और चांदी के दामों में कमी देखने को मिल रही थी. अब एक बार फिर से इनमें बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है. 29 जनवरी को चांदी के दामों में अधिकतम गिरावट दर्ज की गई थी. इस दौरान कीमती 36 परसेंट तक गिर गई थी.आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.
इन दिनों मार्केट में अजीब स्थिति बनी हुई है कभी अचानक कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है तो कुछ ही समय बाद गिरावट का दौर भी शुरू हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी हाल फिलहाल में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो एक बार आप बाजार की सिचुएशन के बारे में जानकारी अवश्य हासिल कर ले, उसके बाद ही निवेश करें.
चांदी की कीमतें जहां चार लाख रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी, अब इसमें तकरीबन डेढ़ लाख रुपए तक की गिरावट आ गई है और कीमतें ढाई लाख के आसपास बनी हुई है. सोने की कीमतें भी फिर डेढ़ लाख से नीचे आ गई है.
