नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज से नए साल की शुरुआत हो चुकी है, चांदी के भाव में 2500 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद कीमत 2 लाख 27 हजार 9 सौ रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. यह कीमत बिना जीएसटी के है, ऐसे में आपके शहर में कीमतों में आसानी से 2 हजार से 3 हजार रुपये का अंतर देखने को मिल सकता है. 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो जीएसटी समेत कीमत 1 लाख 37 हजार के आसपास बनी हुई है.
सोने और चांदी के नए दाम
सोने की कीमतें अब जो टाइम हाई रिकॉर्ड से थोड़ी कम आ गई है. चांदी की कीमतों में भी इन दिनों काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. चांदी की कीमतें कुछ समय पहले ही अपने उच्च स्तर को पार कर गई थी. अब कीमते 2 लाख 30 हजार रुपये के आसपास बनी हुई है. 23 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो उसमे मात्र 44 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. कीमत 1 लाख 32 हजार 618 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई है.
क्या है 22 कैरेट सोने की आज की कीमत?
इसमें भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. कीमत 1 लाख 21 हजार 966 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु हम आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल करते हैं. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो आपको हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतें और भी बड़ा रिकॉर्ड कायम कर सकती है. अगर आप भी हाल ही में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप आप ऐसा कर सकते हैं.
