नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोना और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज सोने की कीमतें नए शिखर पर पहुंच गई है. एमसीएक्स सोना वायदा 1 लाख 19490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, एमसीएक्स चांदी के दिसंबर वायदा ने 147700 प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर लिया है. अगर आप भी हाल ही में गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो आप हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बन रहे. हम आपको बताएंगे कि आने वाले समय में कीमतों में कितना इजाफा देखने को मिल सकता है.
देखने को मिला इजाफा
पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. सत्र की शुरुआत में ही गोल्ड की कीमतों में 0.4 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई. उसके बाद, बढ़कर 3900.40 डॉलर प्रति औस हो गई है. सोने और चांदी की कीमतों में आई इस तेजी की प्रमुख वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टेरीफ और आवज्रन नीतियों को लेकर अनिश्चितओ को भी माना जा रहा है.
एक प्रमुख कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरों में कटौती को भी माना जा रहा है. अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना चीन और भारत के केंद्रीय बैंकों द्वारा अकारात्मक खरीददारी और मजबूत हाजिर बाजार मांग की वजह से भी सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है.
24 कैरेट सोने की कीमत
मौजूदा समय में अगर चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो वह 1 लाख 50000 रुपए के आसपास व्यापार कर रही है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत भी 1,20,000 से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. आने वाले दिनों में दीपावली का पावन पर्व आने वाला है, धनतेरस पर सदियों से ही सोना खरीदने की परंपरा रही है. ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल सकती है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह भी 1 लाख 10,000 से ज्यादा पर व्यापार कर रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है.
