Gold की कीमतों में बड़ा इजाफा- रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे चांदी के दाम, देखें आज के प्राइस

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Gold Silver Jwellery

गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर

कल शाम को ही बुलियन मार्केट में सोने के कीमतें 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी. बता दे कि इसमें हजार रुपए तक की वृद्धि देखने को मिली थी. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह 92800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. सोने के साथ- साथ चांदी भी हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है.

चांदी की कीमत 118000 रूपये के साथ रिकॉर्ड स्तर पर व्यापार कर रही है. चांदी की कीमतों में एक ही दिन में 3000 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. सोने के दामों में आई तेजी का सबसे बड़ा कारण घरेलू बाजार में स्टॉकिस्ट तो और ज्वैलर की ओर से आई मजबूत लिवाली को माना जा रहा है. शादी विवाह के मौके पर भी भारत में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिलती है. पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही थी, परंतु दो-तीन दिन से सोने की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया से पहले अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम, यहां देखे आज की कीमतें

इस वजह से हो रहा कीमतों में उतर- चढ़ाव

दूसरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर संकेतों के बावजूद घरेलू स्तर पर मांग बनी हुई है. एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में स्थिरता और डॉलर की छाल के कारण विदेशी निवेशकों ने फिलहाल सावधानी बरती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए- डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई बैलेंस के आधार पर सोने की कीमतें निर्धारित की जाती है. इसी वजह से इसमें हर दिन बदलाव देखने को मिलता है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं. क्योंकि उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.