नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर एक लाख 57900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 157,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. आज हम आपको सोने की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
चमके सोने और चांदी के भाव
एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 2400 रुपये टूट गई थी. वैश्विक बाजार के बारे में बातचीत की जाए तो हाजिर सोना 4968.40 डॉलर प्रति ओस पर है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह 144000 से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. चांदी की कीमतों की बात की जाए तो 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 275000 पर आ गई है, इसमें कमी दर्ज की गई है. जनवरी महीने में चांदी की कीमतें 4 लाख से ज्यादा के आंकड़े पर व्यापार कर रही थी.
क्या है 22 कैरेट सोने के दाम?
सोना हो या चांदी इन दिनों ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से दोनों की कीमतों में ही कमी दर्ज की जा रही है. एक बार फिर से दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है. जब भी आप गोल्ड में निवेश करें तो आपको हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखना चाहिए. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. 22 कैरेट सोने के दाम डेढ़ लाख से नीचे व्यापार कर रहे हैं.
