अक्षय तृतीया पर सस्ता सोना, चांदी भी हाई से नीचे; जानिए 19 अप्रैल 2026 के रेट

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है. इस दिन सोना खरीदना काफी अच्छा माना जाता है. रिकॉर्ड हाई की तुलना में सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. वहीं, चांदी का रेट भी अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे लुढ़क चुका है, आज हम आपको वर्तमान कीमतों के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.gold 2

अक्षय तृतीया पर सोना हुआ सस्ता

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 51 हजार 358 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. वहीं चांदी की कीमत भी 2 लाख 47 हजार रुपये के आसपास व्यापार कर रही थी. गोल्ड के हाई रिकॉर्ड की बात की जाए तो वह 1 लाख 75 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर गया था. इसी साल 29 जनवरी को ऐसा हुआ था, तब से लेकर अब तक गोल्ड की कीमतों में 23 हजार से ज्यादा की कमी देखने को मिली है.

आज अक्षय तृतीया पर गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1 लाख 51 हजार 358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. 23 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 50 हजार के आसपास है. 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 38 हजार है.

ढाई लाख से नीचे बनी हुई चांदी की कीमत

आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है, वैसे सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का माना जाता है. वही इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी की गई चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो 1 किलोग्राम चांदी परचेस करने के लिए आपको 2 लाख 47 हजार 930 प्रति किलोग्राम के हिसाब से खर्च करने होंगे. यह कीमत शुक्रवार को जारी की गई थी. उसके बाद, शनिवार और आज रविवार को नई कीमतें जारी नहीं की गई है.

यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया से पहले अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम, यहां देखे आज की कीमतें

इस वजह से हो रहा कीमतों में उतार- चढ़ाव

1 अप्रैल को सोने का रेट 1 लाख 50 हजार 853 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था उस हिसाब से देखा जाए तो सोने की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो 1 अप्रैल से अब तक चांदी की कीमतों में 8000 से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. युद्ध की वजह से भी अनिश्चिताओ का माहौल है. किसी दिन अच्छी खबर सामने आती है अर्थात कीमते कम हो जाती है तो फिर किसी दिन कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलती है. इसी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.