सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, इतने रूपये सस्ता हुआ Gold; देखें 8 सितंबर की दरें

नई दिल्ली, Gold Silver Price | 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी. इसके बाद, फेस्टिव सीजन की भी शुरुआत हो रहा है. इससे पहले सोमवार 8 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख के बीच निवेशको के मुनाफावसूली करने से सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसल कर 1 लाख 7 हजार 122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Gold And Silver

खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवर वाले सोने का फवायदा भाव 606 रुपए की गिरावट के साथ व्यापार कर रहा है. इसी प्रकार दिसंबर महीने में डिलीवर होने वाले सोने की कीमतों में भी 612 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले सप्ताह चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, अब उसमें भी गिरावट दर्ज दर्ज की गई है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 123720 प्रति किलोग्राम पर व्यापार कर रही है. सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है. इसका प्रमुख कारण रुपए और डॉलर की कीमतों में बढ़ता अंतर है.

यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट

22 कैरेट गोल्ड से बनती है ज्वेलरी

24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है, परंतु इसका इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने के लिए नहीं किया जाता. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 95000 से 97 हजार के बीच व्यापार कर रही है.

भारत में हमेशा से ही सोना खरीदने की परंपरा रही है. अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप कर सकते हैं क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में आपको सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.