बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल AMC आईपीओ से जुड़ी हुई बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. पहले ही दिन इस आईपीओ को 73% सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ. ग्रे मार्केट में भी इस कंपनी के आईपीओ ने लंबी छलांग लगाई है. आज की इस खबर में हम आपको इसी आईपीओ के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
ओपन हुआ IPO
ग्रे मार्केट में आईपीओ ने लंबी छलांग लगा ली है, जिसकी वजह से IPO का जीएमपी 250 रुपए के स्तर को भी पार कर गया है. अगले हफ्ते मंगलवार यानी की 16 दिसंबर तक यह आईपीओ ओपन रहेगा. कल से इस आईपीओ की शुरुआत हुई है. अगर आप भी ऐसी ही किसी आईपीओ की तलाश कर रहे है, जिसमें निवेश करके आपको शानदार रिटर्न मिले तो आप इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं.
16 दिसंबर तक करें निवेश
11 दिसंबर के मुकाबले जीएमपी में 105 रुपए तक का इजाफा देखने को मिला है. आज 13 दिसंबर को आईपीओ ग्रे मार्केट में अपने सबसे मजबूत स्थिति में है. पहले ही दिन इस निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला है. इस आईपीओ के जरिए कम से कम 12990 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा, यह एक मेंन बोर्ड आईपीओ है इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी.
इस कंपनी की शुरुआत 1993 में हुई थी, जब भी आप शेयर बाजार से जुड़ी हुई किसी कंपनी में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
