12 दिसंबर को ओपन होगा इस दिग्गज कंपनी का IPO, यहां जानें साइज से लिस्टिंग तक की जानकारी

बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो जल्द ही ओपन होने वाला है. इससे पहले ग्रे मार्केट में इस कंपनी के आईपीओ को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है, हम आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल AMC आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे हैं. यह 12 दिसंबर को ओपन होने जा रहा है.

IPO

12 दिसंबर को ओपन होगा IPO

आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल एएमसी देश की दूसरी सबसे बड़ी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी है. अभी तक आईपीओ का सटीक साइज सामने नहीं आया है, परंतु वायरल हो रही खबरों के अनुसार कंपनी लगभग 10000 करोड रुपए जुटा सकती है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा, जिसमें प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स अपनी 4.89 करोड़ इक्विटी शेयरो की हिस्सेदारी बेचेगी. खास बात यह है कि इस आईपीओ में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर धारकों के लिए भी 24 लाख से ज्यादा शेयर्स रिजर्व रखे गए हैं.

अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास बेहतरीन मौका है. कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि वह भारत की दूसरी सबसे बड़ी एसेट कंपनी है, जिसका क्वार्टरली एवरेज AUM मार्केट शेयर 13.2% है.

पिछले 6 महीना में इतना बढ़ा कंपनी का मुनाफा

कंपनी का मुनाफा 21.9% बढ़कर 1618 करोड रुपए पहुंच गया है. रेवेन्यू में भी 20% तक का इजाफा देखने को मिला है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. इस बड़े IPO को मैनेज करने के लिए 18 बड़े मर्चेंट बैंकों को शामिल किया गया है, जिनमें सिटीग्रुप, मॉर्गन स्टेनली, बोफा सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एसबीआई कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स और नोमुरा जैसे नाम शामिल हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह पूरा इश्यू OFS है, इसलिए IPO से जुटाई गई रकम कंपनी को नहीं मिलेगी.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.