इस बैंक ने बढाई निवेशकों की चिंता, अचानक कम हुई कीमतें; जानें वजह

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में किसी बैंक में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाली है जिसकी कीमतों में कल जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी, परंतु आज एक बार फिर से शेयर्स की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हम आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इस शेयर्स के बारे में डिटेल जानकारी प्रोवाइड करवाने वाले हैं.

IDFC FIRST Bank

बैंक ने बढाई निवेशकों की चिंता

यह बैंकिंग स्टॉक आज बीएसई में 69.71 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ था. एक दिन में कंपनी के शेयर्स की कीमत एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 70.84 रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी. ऐसे में लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन बना हुआ है कि क्या उन्हें इस स्टॉक में इन्वेस्ट करना चाहिए या नहीं. अगर आप हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहते हैं तो आपका यह कंफ्यूजन दूर हो जाएगा.

इस वजह से हुई कीमतों में कमी

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड के टारगेट प्राइस में ब्रोकरेज हाउस में कटौती की गई है. यह कटौती 590 करोड रुपए के फ्रॉड केस के सामने आने की वजह से हुई है. बैंक की तरफ से जानकारी उपलब्ध करवाई गई है कि चंडीगढ़ एक ब्रांच में 590 करोड रुपए से ज्यादा का फ्रॉड हुआ है. इस फ्रॉड के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से बैंक के साथ किया जा रहे सभी प्रकार के लेनदेन पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है.

फ्रॉड किया गया अमाउंट

बैंक के नजरिये से फ्रॉड किया गया अमाउंट कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अक्टूबर से दिसंबर महीने के दौरान इनका कुल नेट प्रॉफिट 500 करोड़ से ऊपर दर्ज किया गया था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले ले.

शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम बना माना जाता है. ब्रोकरेज हाउस की तरफ से टारगेट प्राइस 95 से घटकर 80 रुपये निर्धारित कर दिया गया है. अगर पिछले 1 साल की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 17% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में भी करीब 11% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है पिछले 5 साल में इस कंपनी ने अपने निवेशको 10% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.