बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी JBM Auto Limited की तरफ से शेयरों का बंटवारा किया जा रहा है. कंपनी के शेयरों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा, इस स्टॉक स्प्लिट के लिए शुक्रवार यानी 10 जनवरी को कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.
निवेशकों के लिए जरूरी खबर
जेबीएम ऑटो लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि 2 रूपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा. इस बंटवारे के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर कर 1% शेयर हो जाएगी. कंपनी की तरफ से इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 31 जनवरी 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है, यानी कि इसी दिन कंपनी शेयर मार्केट में एक्स स्प्लिट ट्रेड करने वाली है. बीते 1 साल में इस कंपनी के निवेशकों के लिए भूल जाने वाला रहा है. इस दौरान कंपनी के शेयर की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई है.
5 साल मे निवेशकों को मिला 1200% रिटर्न
बीते 6 महीनो में शेयर 34% से अधिक गिरा है. पिछले 1 साल की बात की जाए, तो जिस भी इन्वेस्टर ने कंपनी के शेयर्स को होल्ड किया है उसे तकरीबन 24% तक का नुकसान हुआ है. भले ही यह निवेशकों के लिए भूल जाने वाला साल रहा हो, परंतु 2 साल से जेबीएम ऑटो के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशको को 176 परसेंट का प्रॉफिट भी मिला है.
5 साल में इस कंपनी के शेयरों के भाव में एक 1200 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है, जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है.
