नया PAN कार्ड बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर, इस तरह चैक करें ऑनलाइन स्टेटस

नई दिल्ली | PAN कार्ड यानी कि परमानेंट अकाउंट नंबर यह कार्ड भारत में फाइनेंशियल प्रक्रिया के लिए एक बेहद ही जरूरी डॉक्यूमेंट है. बैंक अकाउंट ओपन करवाते समय व हाई वैल्यू वाले फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करते समय हमें इस कार्ड की आवश्यकता पड़ती है. साथ ही, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय भी इस कार्ड का होना जरूरी है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी व्यक्ति की टैक्स से जुड़ी हुई सभी जानकारी उस व्यक्ति के PAN में रिकॉर्ड की जाती है.

uwPPb1599625068

यह भारत के नागरिकों और नॉन रेजिडेंट्स इंडियन और विदेशी नागरिकों को भी जारी किया जाता है. आज हम आपको पेन से जुड़ी हुई एक नई अपडेट के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.

नए पैन कार्ड से जुड़ी हुई बड़ी अपडेट

अगर अपने नए पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है या फिर पैन कार्ड रिप्रिंटिंग के लिए रिक्वेस्ट डाली है, तो एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करने के आपके पास कई सारे तरीके होने वाले हैं. नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड और UTI इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विस लिमिटेड दोनों ही ऑथराइज्ड फॉर्म है, जो आपको अपने पैन कार्ड एप्लीकेशन का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक करने की अनुमति देता है. आज हम आपको एक ऐसी ही प्रक्रिया के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.

इस प्रकार चेक करें अपने पैन कार्ड का स्टेटस

  • इसके लिए सबसे पहले आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
  • अब आपको आवेदन प्रकार ड्रॉप- डाउन मेनू से ‘पैन- नया/ परिवर्तन अनुरोध को सेलेक्ट करना है.
  • इसके बाद अपनी 15 अंकों की पावती संख्या इंटर करना है.
  • अब दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करना है.
  • आपका पैन आवेदन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.