IPO के 5 दिन बाद ही शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग, मिला 37 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम का लाभ

बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. शेयर बाजार में इन दिनों कोराना रेमेडीज आईपीओ की शानदार एंट्री हुई है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाली है, बीएसई में यह आईपीओ 390 रुपए या फिर 37.72% के प्रीमियर के साथ 1452 रुपए के लेवल पर लिस्टेड हुआ है.

share

इस कंपनी की शानदार एंट्री

NSE के बारे में बातचीत की जाए, तो इस कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग 408 रुपए या फिर 38% से ज्यादा प्रीमियम के साथ 1470 रुपए पर हुई है. ग्रे मार्केट में पहले ही कंपनी के शेयर्स को शानदार प्रीमियम का लाभ मिला है. 8 दिसंबर को इस कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ था, निवेशकों को दो दिन का समय दिया गया था. इस दौरान उन्हें कम से कम 14868 रुपए निवेश करने थे, कंपनी के आईपीओ का साइज 655.37 करोड रुपए का था. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 62 लाख प्रेशर शेयर जारी किए थे.

मिला प्रीमियम का लाभ

3 दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान आईपीओ को 144 गुना सब्सक्राइब किया गया था. आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में 30.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स में आईपीओ 293.8 गुना सब्सक्राइब हुआ था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें, शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. अब इस कंपनी के शेयर्स इतने थोड़े समय में ही अपने निवेशकों को बेहतरीन प्रीमियम का लाभ दे रहे है. शेयर्स की कीमतों में तकरीबन 400 रुपये तक की वृद्धि देखने को मिल रही है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.