5 सालों में शेयर बाजार की इस कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल, मिला 5 हजार प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसे 5 सालों में अपनी निवेशकों को 5 हजार परसेंट से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है. अधिकतर निवेशकों को ऐसे ही कंपनी की तलाश होती है, आप भी इस कंपनी में इन्वेस्ट करके अच्छा खासा रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

Share Market 3

निवेशक हुए मालामाल

हम मल्टीबैगर कंपनी बेम्को हाइड्रॉलिक्स के बारे में बात कर रहे हैं. इस कंपनी ने पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को खुश कर दिया है. अर्थात, 5300 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. कंपनी के शेयर्स की कीमतों में कल भी काफी तेजी देखने को मिली थी. बीएसई में 5% की तेजी के साथ कंपनी के शेयर्स की कीमतें 3443 के आंकड़े को पार कर गई है. अब कंपनी की तरफ से अपने निवेशकों को डबल तोहफा देने का ऐलान किया गया है. कंपनी बोनस शेयर के साथ ही शेयर का बटवारा करने भी जा रही है, इसके लिए 22 अगस्त 2025 रिकॉर्ड डेट निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया पर सस्ता सोना, चांदी भी हाई से नीचे; जानिए 19 अप्रैल 2026 के रेट

पिछले 5 सालों में मिला रिटर्न

इस खबर को सुनकर कंपनी के योग्य निवेशक भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से इन्वेस्टर्स को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिया जाएगा.

कंपनी अपने शेयर्स का बंटवारा 10:1 रेशो में करने जा रही है यानी कि कंपनी की तरफ से अपने शेयर के 10 टुकड़े किए जा रहे हैं. अगर 5 साल पहले आपने इस कंपनी के शेयर्स में 1 लाख रूपये भी इन्वेस्ट किया होते तो आज उन 1 लाख की वैल्यू 54 लाख से ज्यादा हो गई होती.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.