नई दिल्ली | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 1690 रुपए तक की वृद्धि दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हम आपको इसकी प्रमुख वजहों के बारे में भी अपडेट देने वाले हैं.
निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर
22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो पिछले एक सप्ताह में इसकी कीमतों में 1550 रुपए तक की वृद्धि दर्ज की गई है. हाल ही में सामने आया है कि सोने की कीमत पिछले 6 साल में 200% तक बढ़ चुकी है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 103000 से ज्यादा बनी हुई है. इसके विपरीत, 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह 94 हजार से 95 हजार के बीच बनी हुई है.
चांदी की कीमतें भी बना रही नया रिकॉर्ड
1 सप्ताह में चांदी की कीमतों में 4000 रूपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. अब चांदी की कीमतें 117000 पर व्यापार कर रही है. सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे उतार- चढ़ाव की कई बड़ी वजहें है, जिसमें डॉलर और रुपए की कीमतों में बढ़ता अंतर और कई प्रकार के टैक्स भी शामिल है.
24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध
भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह ज्यादा लचीला नहीं होता.
अगर आप भी गोल्ड में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. इस साल अब तक सोने की कीमतों में 2O से 25 हजार तक की वृद्धि देखने को मिल चुकी है.
