13 जनवरी को ओपन होगा यह दिग्गज IPO, जानें लिस्टिंग से GMP तक की जानकारी

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में किसी IPO में निवेश करने जा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसका आईपीओ 13 जनवरी को ओपन होने वाला है. हम INdo SMC IPO के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस आईपीओ के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.

IPO

IPO होगा 13 जनवरी से ओपन

INdo SMC IPO निवेशको के लिए एक और बड़ा मौका लेकर आया है. 13 जनवरी को यह ओपन होने जा रहा है, जो 15 जनवरी तक ओपन रहेगा. खास बात यह है कि इस कंपनी में जाने- माने इन्वेस्टर आशीष कचोलिया की भी हिस्सेदारी है, जिस वजह से इन्वेस्टर का भरोसा भी इस कंपनी पर बना हुआ है. यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित होने वाला है. कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि 62 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसकी लिस्टिंग 20 जनवरी के आसपास देखने को मिल सकती है. शेयर बाजार में निवेश करते समय एक बार आपको सभी जरूरी नियमों की जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए.

31 रुपये पर GMP

इस कंपनी का GMP 31 रुपये के आसपास चल रहा है जो इसके प्राइस बैंड 149 रुपए से 21% ज्यादा है. इस वजह से भी इन्वेस्टर इस कंपनी के आईपीओ के लिए काफी इच्छुक दिखाई दे रहे हैं, जानकारी देते हुए बताया गया कि लिस्टिंग करीब 180 रुपए प्रति शेयर के आसपास देखने को मिल सकती है जो की एक मजबूत जीएमपी की ओर संकेत करता है. कई मामलों में इस कंपनी का आईपीओ काफी खास होने वाला है.

कंपनी सीट मोल्डिंग कंपाउंड, फाइबर ग्लास रीफोर्सड, प्लास्टिक प्रोडक्ट और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और पोटेंशियल ट्रांसफार्मर बनाने के लिए जान जाती है. मौजूदा समय में 20 से ज्यादा स्टेट में कंपनी का बिजनेस फैला हुआ है और तेजी से इसका बिजनेस आगे की और बढ़ रहा है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.