1 साल में शेयर बाजार के निवेशक हुए मालामाल, मिला 107 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम United Van Der Horst Ltd के बारे में बातचीत कर रहे हैं. यह कंपनी जल्द ही अपने शेयर्स का बंटवारा करने जा रही है, इसके लिए रिकॉर्ड भी फाइनल कर ली गई है.

Share Market Up

शेयर बाजार के निवेशक मालामाल

पिछले 1 साल की बात की जाए तो United Van Der Horst Ltd ने शानदार प्रदर्शन किया है. जानकारी देते हुए बताया गया की कंपनी 5 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को पांच टुकड़ों में बांटने वाली है. इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी की फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये प्रति शेयर से 1 रुपये प्रति शेयर होने वाली है. इसके लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट 22 जनवरी को रखा गया है जो इसी हफ्ते रहने वाली है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले लें.

3 बार डिविडेंड का लाभ

साल 2025 में कंपनी की तरफ से तीन बार एक्स डिविडेंड ट्रेड की गई थी. फरवरी के महीने में कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये के डिविडेंड का लाभ दिया था. वहीं दूसरी बार अगस्त के महीने में भी एक्स डिविडेंड ट्रेड की थी, उस दौरान भी कंपनी ने 1 रुपये का ही डिविडेंड दिया था. अगर 1 साल पहले आपने भी इस कंपनी में निवेश किया होता, तो आपको शानदार रिटर्न मिला होता.

वहीं, पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 107 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है, जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा भी दोगुना हुआ है. 1 साल के अंदर ही United Van Der Horst Ltd के शेयरों का भाव 107 प्रतिशत चढ़ चुका है. इस कंपनी का मार्केट कैप 373 करोड़ रुपये के आस पास बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.