इस मल्टीबैगर कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी, हर 1 पर मिलेगा 24 बोनस शेयर; दोगुनी कमाई का मौका

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी बोनस शेयर देने वाली कंपनी के बारे में जानकारी देने वाली है, जिसमें इन्वेस्ट करके आप भी मालामाल हो सकते हैं. हम मल्टीबैगर स्टॉक APIS इंडिया लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. हाल ही में इस कंपनी ने अपनी निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, आज हम आपको इसी से जुड़ी हुई डिटेल जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं.

Share Market 3

निवेशक हुए मालामाल

कंपनी की तरफ से एक शेयर पर निवेशकों को 24 बोनस शेयर दिए जाएंगे. इसका ऐलान कंपनी की तरफ से 13 अक्टूबर यानी कि कल किया गया था. इससे पहले भी साल 2010 में कंपनी ने अपनी निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ दिया था, जिसके बाद कीमतों में काफी अपर सर्किट भी लगा था.

भले ही कंपनी की तरफ से बोनस शेयर देने का ऐलान कर दिया गया हो, परंतु इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है. इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य लेनी चाहिए, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

इससे पहले जब साल 2010 में कंपनी ने योग्य निवेशकों को बोनस शेयर दिए थे. तब योग्य निवेशकों कों 100 शेयर पर 323 बोनस शेयर वितरित किए गए थे. इसके बाद, कंपनी ने बोनस शेयर का ऐलान नहीं किया था. बीते 1 महीने की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 55% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. महज 3 महीना में स्टॉक ने पोजीशनल निवेशको के पैसे को डबल कर दिया है. इस दौरान कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 152 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है, पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर की कीमतें 222 परसेंट से ज्यादा बढ़ी है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.