इस कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी, हर एक शेयर पर मिलेंगे 4 बोनस शेयर

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको मल्टीबैगर स्टॉक एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड के बारे में जानकारी देने वाले हैं. आज मंगलवार को इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में अपर सर्किट देखने को मिला है, कंपनी के शेयर्स की कीमतों में आई इस तेजी का प्रमुख कारण बोनस शेयर के ऐलान को माना जा रहा है. हम आपको इसके बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 1

यह कंपनी बाटेंगी बोनस शेयर

कंपनी की तरफ से कल यानि सोमवार को मार्केट बंद होने के बाद बोनस शेयर देने का ऐलान किया गया था. तभी से ही इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जानकारी देते हुए बताया गया कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर चार बोनस शेयर दिए जाएंगे. हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इसके लिए किसी प्रकार की कोई भी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है. जल्द ही इसके बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है.

इस स्टॉक ने किया निवेशको को मालामाल

बीते तीन महीनो की बात की जाए, तो इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वही 6 महीनो में निवेशको का पैसा भी तेजी से डबल हुआ है. इस दौरान कीमतों में 120% तक का इजाफा देखने को मिला है. अगर पिछले 1 साल की बात की जाए, तो इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 400 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कंपनी का 52 वीक का हाई प्राइस 1169 रुपए के आसपास, वही लो प्राइस 205 रुपए के आसपास रहा है.

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. 5 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 950% और 10 साल में 2078% तक का रिटर्न देने में सफल रहा है. अधिकतर इन्वेस्टर्स को ऐसी ही कंपनी की तलाश होती है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.