आज शेयर बाजार की इस कंपनी के निवेशकों को मिलेगी बोनस शेयर की सौगात, कीमतों में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने निवेशको को बोनस शेयर का लाभ देने वाली है. इन दिनों इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

Share Market Up

निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा

हम आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. स्टॉक मार्केट में एक्स बोनसके तौर पर ट्रेड कर रही कंपनी अपने योग्य निवेशको को एक यशेर पर एक बोनस शेयर का लाभ देने जा रही है. कंपनी के शेयर्स की कीमतों में भी इन दिनों जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. सुबह यह स्टॉक 10.89% से ज्यादा चढ़ गया.

जानकारी देते हुए बताया गया कि एक शेयर पर एक बोनस शेयर का तोहफा निवेशकों को मिलने वाला है. इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी की तरफ से पहले से ही 30 मार्च यानी कि आज की तारीख को रिकॉर्ड डेट के रूप में घोषित किया गया था.

कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी

जिन भी निवेशको का नाम आज रिकॉर्ड बुक में होगा, उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह कंपनी पहली बार शेयर बाजार में एक्स बोनस ट्रेड कर रही है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. आज कंपनी के शेयर्स की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है जिसके बाद कीमते 22 रुपए के आंकड़े को पार कर गई है.

5 साल में 300 परसेंट से ज्यादा रिटर्न

पिछले 1 साल की बात की जाए तो इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 6.96% से ज्यादा की कमी देखने को मिली है वही लॉन्ग टर्म में इसने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है पिछले 5 साल में कंपनी ने अपने निवेश को को 306% से ज्यादा का रिटर्न दिया है अगर जिस किसी इन्वेस्टर ने लॉन्ग टाइम तक इस कंपनी में शेयर्स हॉल किए हैं उसे आज शानदार रिटर्न मिला है. बोनस शेयर के ऐलान के बाद से ही लगातार कंपनी के शेयर्स काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.