शेयर बाजार में हलचल, निवेशकों की बल्ले- बल्ले; रिकॉर्ड डेट तय

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाली है जो अपने योग्य निवेशकों को जल्द ही बोनस शेयर बांटने जा रही है. हम जोन्जुआ ओवरसीज के बारे में बातचीत कर रहे है. तीसरी बार कंपनी की तरफ से बोनस शेयर बांटने का बड़ा ऐलान किया गया है.

share

शेयर बाजार में हलचल

जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी अपने योग्य निवेशकों को 5:40 के अनुपात में बोनस शेयर बांटने जा रही है. इसका मतलब यह हुआ कि हर 40 शेयर पर निवेशकों को पांच बोनस शेयर मिलने वाली है. इसके लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है जो 23 जनवरी निर्धारित की गई है. कल इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी जिसके बाद कीमत 5.57 रुपए पर बंद हुई थी. कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर के करीब व्यापार कर रहे है.

इस प्रकार किया जाएगा वितरण

बोनस शेयर के बारे में बातचीत की जाए तो कंपनी की तरफ से अक्टूबर 2023 में पहली बार 9:50 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे गए थे. इसके बाद, पिछले साल जुलाई महीने में भी एक रेशों 20 के अनुपात में बोनस शेयर का वितरण किया गया था.

यह भी पढ़े -  नहीं आया ITR रिफंड, घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस; री- इश्यू के लिए करें ऑनलाइन अनुरोध

अब तीसरी बार कंपनी एक बार फिर से बोनस शेयर बांटने जा रही है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. 15 जुलाई 2025 को कंपनी के शेयर्स की वैल्यू 11.47 पर थी, कंपनी के शेयर 14 जनवरी 2026 को 5.57 रुपए पर बंद हुए. पिछले 1 महीने की बात की जाए तो शेयर्स की कीमतों में 31% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयर 20% तक कम हुए हैं.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.