बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसकी कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. हम नवरत्न कंपनी रेलटेल कारपोरेशन के बारे में बातचीत कर रहे है. इस कंपनी के शेयर्स इन दिनों रॉकेट बने हुए हैं और कीमतों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है. अधिकतर निवेशकों को ऐसी ही कंपनी की तलाश होती है.

निवेशकों की लगी लॉटरी
रेलटेल के शेयर सोमवार को बीएसई में 8% की तेजी के साथ 407 रुपए के आसपास व्यापार कर रहे हैं. कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक नया ऑर्डर मिलने के बाद दिखाई दे रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलटेल कॉरपोरेशन को बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसलिंग से करीब 210 करोड रुपए का एक बड़ा ऑर्डर मिला है, तभी से ही इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है.
पिछले 6 महीनो की बात की जाए, तो इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 47 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इस कंपनी के शेयर्स पिछले 4 साल में 210 परसेंट तक बढ़ गए हैं. 17 सितंबर 2021 को अगर आपने इस कंपनी में पैसा लगाया होता, तो अभी तक आपको शानदार रिटर्न मिला होता.
मिला शानदार रिटर्न
3 सालो में शेयर की कीमत 130 से बढ़कर 407 रुपए के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले 3 साल में कारपोरेशन के शेयर की कीमतों में तकरीबन 287 परसेंट तक की वृद्धि दर्ज की गई है. इस कंपनी को नया ऑर्डर पीएम सीरीज स्कीम के तहत प्रोजेक्ट के लिए मिला है. इसका मेंन उद्देश्य बिहार में एजुकेशन क्वालिटी को पहले से बेहतर बनाना है. इस प्रोडक्ट में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और उसे जुड़ी सर्विसेज की सप्लाई भी शामिल है.
रेलटेल को मिले इस आर्डर की टोटल वैल्यू 209 करोड रुपए के आसपास बताई जा रही है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.