जल्द खत्म होगा शेयर बाजार में निवेश करने वालों का इंतजार, अगले सप्ताह ओपन होंगे यह नए IPO

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. 13 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में आपको कुछ आईपीओ शेयर बाजार में दिखाई देने वाले हैं. इसमें से एक आईपीओ मेंनबोर्ड सेगमेंट का होने वाला है. शेयर बाजार में नई लिस्टिंग की बात की जाए, तो इस सप्ताह में केवल 2 कंपनियों के शेयर से अपनी नई शुरुआत करने वाले हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

IPO

शेयर बाजार के निवेशकों का इंतजार खत्म

पहला नंबर OM पावर ट्रांसमिशन आईपीओ का आता है. यह 9 अप्रैल को ओपन हुआ था, निवेशको को 13 अप्रैल तक का समय दिया गया है. इसका आईपीओ 150 करोड रुपए के आसपास बताई जा रहा है. अभी तक केवल 71% ही सब्सक्रिप्शन हुआ है, इस आईपीओ का प्राइस बैंड 166 रुपए से 175 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. अगर आप भी इसमें निवेश करते हैं तो आपको कम से कम 85 शेयर्स में इन्वेस्ट करना होगा क्योंकि 85 शेयर्स का एक लॉट बनाया गया है. 15 अप्रैल को फाइनल अलॉटमेंट देखने को मिल सकती है. 17 अप्रैल तक शेयर्स की लिस्टिंग हो सकती है.

इसी प्रकार एक अन्य शेयर जो प्रॉपर्टीज शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट से जुड़ा हुआ है. इसके जरिए कंपनी 244 करोड रुपए इकट्ठा करना चाहती है. इश्यू की ओपनिंग 10 अप्रैल को हुई थी अभी तक यह फुली सब्सक्राइब नहीं हुआ है. इस आईपीओ की क्लोजिंग 16 अप्रैल को होगी. आपको 17 अप्रैल को शेयर्स की फाइनल अलॉटमेंट देखने को मिल सकती है, वही 24 अप्रैल के आसपास बीएसई पर इसकी फाइनल लिस्टिंग भी हो सकती है.

यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया से पहले अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम, यहां देखे आज की कीमतें

17 अप्रैल को ओपन होगा एक और नया IPO

Citius Transnet InvlT आईपीओ 17 अप्रैल को ओपन होने जा रहा है. इस इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का पब्लिक इश्यू 21 अप्रैल को बंद होगा. कंपनी इसके जरिए 1340 करोड रुपए इकट्ठा करने की तैयारी कर रही है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है. क्लोजिंग के बाद 22 अप्रैल को फाइनल अलॉटमेंट देखने को मिल सकती है. 24 अप्रैल के आसपास ही शेयर्स की आपको लिस्टिंग देखने को मिल सकती है.

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है, इस वजह से आपको काफी सोच समझकर ही निवेश करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.