बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. मशहूर निवेशक विजय केडिया समर्थित टेकडी साइबर सिक्योरिटी की तरफ से अपने आईपीओ का प्राइस बैंड निर्धारित कर दिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी अपने शेयर्स को 183 रुपए से 193 रुपए के हिसाब से लांच कर सकती है. आज हम आपको इसी कंपनी के आईपीओ से जुड़ी हुई डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
15 सितंबर से IPO ओपन
इस कंपनी का आईपीओ 15 सितंबर को ओपन होगा, निवेशकों को दो दिनों का समय निवेश करने के लिए दिया जाएगा. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 39 करोड रुपए इकट्ठा करेगी. एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की डेट 12 सितंबर निर्धारित की गई है. कंपनी की तरफ से इसकी जानकारी अपने रेड हियरिंग प्रोस्पेक्टस में भी उपलब्ध करवाई गई है.
जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 151 रुपए प्रीमियम पर उपलब्ध है. इसका मतलब है कि लिस्टिंग पर 80% तक का मुनाफा निवेशकों को मिलने वाला है. अगर आप भी ऐसी ही किसी कंपनी की तलाश कर रहे थे तो अब आप निवेश कर सकते हैं.
ऐसे होगा फंड का इस्तेमाल
यह ऑफर पूरी तरह से नए इश्यू के लिए होने वाला है. इसके जरिए कुल मिलाकर 38.99 करोड रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें से 26 करोड़ का उपयोग हुमन रिसोर्स पर किया जाएगा. 5.89 करोड रुपए की राशि अहमदाबाद में ग्लोबल सिक्योरिटी ऑपरेशन केंद्र बनाने पर खर्च की जाएगी. गुजरात को भारत का साइबर सिक्योरिटी हब बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है.
जनवरी 2017 में टेक डिफेंस लब सॉल्यूशन के रूप में स्थापित इस कंपनी ने दुनिया भर की कंपनियों के डिजिटल असेट्स की सुरक्षा की. अब तक कंपनी ने 470 से ज्यादा क्लाइंट्स के साथ काम किया है, जिसमें कई बड़ी- बड़ी कंपनियां भी शामिल है. आप भी इसमें इन्वेस्ट करके अच्छा खासा रिटर्न हासिल कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
