शेयर बाजार के ग्रे मार्केट में छाया इस बड़ी कंपनी का IPO, 2 दिसंबर तक रहेगा ओपन

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो ग्रे मार्केट में प्रीमियम के साथ कारोबार कर रही है. हम एक्साटो टेक्नोलॉजी के बारे में बातचीत कर रहे हैं. पहले ही दिन इस कंपनी के आईपीओ को 57 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया है.

Share Market 2

इस कंपनी का IPO करेगा मालामाल

कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 2 दिसंबर तक ओपन रहने वाला है. अगर आप भी हाल ही में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. एक्साटो टेक्नोलॉजी के शेयर ग्रे मार्केट में भी काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कंपनी के शेयर्स अभी से ही ग्रे मार्केट में 93% से ज्यादा के प्रीमियर पर कारोबार कर रहे हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. कंपनी टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशन उपलब्ध करवाती है, जोकि कस्टमर इंगेजमेंट और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को भी बढ़ाती है.

2 दिसंबर तक करें निवेश

कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 37 करोड रुपए से ज्यादा का है. कंपनी की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट 3 दिसंबर 2025 को फाइनल किया जा सकता है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में इस कंपनी के शेयर्स काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर आप भी निकट भविष्य में शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप इसमें निवेश कर सकते हैं. कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में पहले दिन 75.73 गुना दांव लगा है. गैर संस्थागत कैटेगरी की बात की जाए, तो 81.24 गुना सब्सक्राइब किया गया है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.