11 नवंबर को ओपन होगा इस दिग्गज कंपनी का IPO, देखें प्राइस से लेकर रिकॉर्ड डेट तक की जानकारी

बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. देश की दिग्गज सोलर माड्यूल एंड मैन्युफैक्चर कंपनी Emmvee Photovoltaic Power के प्राइस बैंड से जुड़ा हुआ ऐलान कर दिया गया है. इस कंपनी का आईपीओ 11 नवंबर को ओपन होगा. रिटेल निवेशकों के पास महज 3 दिन का समय निवेश के लिए होगा. आज की इस खबर में हम आपको इसी कंपनी के आईपीओ के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.

IPO

11 नवंबर को ओपन IPO

आईपीओ निवेशकों के लिए 11 नवंबर से इस कंपनी का ओपन होने जा रहा है. जानकारी देते हुए बताया गया कि आईपीओ का इशू साइज 2900 करोड रुपए का होने वाला है. कंपनी आईपीओ के जरिए 9.88 करोड रुपए के शेयर जारी कर सकती है. ऑफर फॉर सेल के जरिए भी 3.48 करोड़ शेयर जारी किए जा सकते हैं. रिटेल निवेशकों के लिए 69 शेयर का एक लॉट बनाया गया है, यानी कि कम से कम निवेशकों 14973 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 14 नवंबर को संभव दिखाई दे रहा है.

इन बातों का रखें ध्यान

शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य लेनी चाहिए. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा में माना जाता है, ऐसे में आपको सोच समझकर ही निवेश करना चाहिए. 1 साल के अंदर ही कंपनी के प्रॉफिट में 13 गुना इजाफा दर्ज किया गया है. वित्त वर्ष 2025 की बात की जाए तो कंपनी का रेवेन्यू 2335 करोड रुपए से ज्यादा रहा है. इस दौरान इसमें 145 परसेंट तक की वृद्धि देखने को मिली है.

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 20 रुपये के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा था जो कि 9.22% की गेन लिस्टिंग की और संकेत दे रहा है. पिछले कुछ समय से इस कंपनी के शेयर्स काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे है. वही शेयर का प्राइस बैंड 206 से 217 रुपए प्रति शेयर तक निर्धारित किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.