31 अक्टूबर को ओपन होगा इस दिग्गज कंपनी का IPO, यहां समझे पूरा प्रोसेस

बिजनेस डेस्क, IPO News | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. LG इंडिया और टाटा कैपिटल जैसी दिग्गज कंपनियों की तरफ से भले ही आईपीओ ओपन किया जा चुके हैं, परंतु प्रायमरी मार्केट की पार्टी अभी बाकी है. खबरें सामने आ रही है कि लेंसकार्ट का आईपीओ इसी हफ्ते 31 अक्टूबर को रिटेल निवेशकों के लिए ओपन होने जा रहा है. अबकी बार इस कंपनी के आईपीओ से कई सारी उम्मीदें हैं, आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

IPO

क्या रहेगा प्राइस बैंड?

चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट का साइज 7278 करोड रुपए का है. इस कंपनी का आईपीओ करोड़ों रुपए के वैल्यूएशन के साथ आ रहा है, इस कंपनी में सॉफ्टबैंक, केदारा कैपिटल और Temasek का भी निवेश है. राधाकृष्ण दामिनी ने भी इस कंपनी में 90 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट आईपीओ से पहले किया था. यह आईपीओ फ्रेश और सेल दोनों के तहत ही शेयरों की बिक्री करने वाला है. यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 30 अक्टूबर को ओपन होगा. लेंसकार्ट के एक शेयर की कीमत 382 रुपए से 402 रुपए के आसपास तय की जा सकती है.

31 अक्टूबर को होगा ओपन

इसी हफ्ते 31 अक्टूबर को यह रिटेल निवेशको के लिए ओपन होने जा रहा है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. इस साल जिन बड़ी कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग शेयर बाजार में हुई है, उसमें LG इंडिया और टाटा कैपिटल शामिल हैं.

LG इंडिया को पहले ही दिन 50% का लिस्टिंग गेन हुआ था. वहीं, टाटा कैपिटल की बात की जाए तो इसके शेयर बाजार में अभी भी संघर्ष कर रहे हैं. अब जल्द ही आपको लेंसकार्ट का आईपीओ दिखाई देने वाला है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.