29 अक्टूबर को ओपन होगा इस दिग्गज कंपनी का IPO, ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन

बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो निवेशको को शानदार रिटर्न दे रही है. हम LG इलेक्ट्रॉनिक इंडिया की बात कर रहे हैं. अगर आपने अभी तक भी इस कंपनी के IPO पर दांव नहीं लगाया है, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.

IPO

अगले हफ्ते एक और मेंन बोर्ड आईपीओ ओपन होने जा रहा है. यह आईपीओ ग्रे मार्केट में LG इंडिया की तरह ही काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है. आज हम आपको उसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

भविष्य में शानदार रिटर्न

हम Orkla इंडिया आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे है. इसका आईपीओ 29 अक्टूबर को ओपन होगा, निवेशको को दो दिन का समय दिया जाएगा यानी कि वह 31 अक्टूबर तक इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं. वहीं, इसका साइज 1667 करोड रुपए के आसपास बताई जा रहा है. कंपनी आईपीओ के जरिए 2.28 करोड़ शेयर का ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी करेगी. कंपनी के मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी और भी कम करेंगे. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50% हिस्सा आरक्षित रहेगा, वही रिटेल निवेशको के लिए कम से कम 35% और एनएनआई के लिए 15% रखा जाएगा.

यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया पर सस्ता सोना, चांदी भी हाई से नीचे; जानिए 19 अप्रैल 2026 के रेट

इतने रुपए करने होंगे इन्वेस्ट

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. जानकारी देते हुए बताया गया कि इन्वेस्टर्स को कम से कम 14600 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे. कंपनी की तरफ से अपने कर्मचारियों को हर एक शेयर पर 69 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा. कंपनी का आईपीओ 145 रुपए के प्रीमियर पर आज भी मार्केट में ट्रेड कर रहा है, जो 19.86% के लिस्टिंग गेन को भी दर्शाता है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.