27 जनवरी से ओपन होंगे इन SME कंपनी के IPO, यहां देखें लिस्टिंग से GMP तक की जानकारी

बिजनेस डेस्क, SME Company IPO | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको कुछ नए आईपीओ के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जो हाल ही में ओपन होने जा रहे हैं. यह सारे ही आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होने वाले हैं यानी कि अगले सप्ताह जो भी आईपीओ आएगा उसमें से कोई भी मेंन बोर्ड आईपीओ नहीं होगा.

IPO

SME Company IPO

पहला नंबर Kasturi Metal Composite IPO का आता है जो आईपीओ 27 जनवरी को ओपन होने जा रहा है. इसमें निवेशकों को महज कुछ ही दिन का समय मिलने वाला है अर्थात वह 29 जनवरी तक ही आवेदन कर पाएंगे. आईपीओ में शेयर का प्राइस बैंड 61 रुपए से 64 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लॉट साइज 2000 शेयरों की होने वाली है यानी कि किसी भी इन्वेस्टर को कम से कम 2000 शेयर्स में तो इन्वेस्ट करना ही होगा. वही, जीएमपी के बारे में बातचीत की जाए तो फिलहाल वह जीरो पर ही है.

28 जनवरी को होगा ओपन

अगला नंबर Msafe Equipments IPO का आता है. इसका आईपीओ 28 जनवरी को ओपन होने जा रहा है, निवेशकों को कम ही समय मिलने वाला है. इसका प्राइस बैंड 116 रुपए से 123 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. वही लॉट साइज 1000 शेयरों का होने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसका जीएमपी 11 रुपए के आसपास शो हो रहा है.

शेयरों का प्राइस निर्धारित

अगला नंबर Kanishk Aluminum IPO का आता है इसका आईपीओ 30 जनवरी को ओपन होने जा रहा है. इस IPO के शेयरों का प्राइस 73 रुपए निर्धारित किया गया है. इन्वेस्टर्स को कम- से- कम 1600 शेयर्स में इन्वेस्ट करना होगा. अभी तक जीएमपी से जुड़ी हुई कोई भी खबर सामने नहीं आई है. जब भी आप शेयर बाजार पर निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.