शेयर बाजार: टाटा की इस दिग्गज कंपनी में होगा 900 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अब चमकेगी लोगों की किस्मत

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. हम Tata Chemicals की बात कर रहे है. अधिकतर निवेशकों को शेयर बाजार में निवेश करने के लिए शानदार रिटर्न देने वाली कंपनी की ही आवश्यकता होती है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने गुजरात के मीठापुर और तमिलनाडु के कुड्डालोर में अपने प्लाट की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए 910 करोड रुपए के निवेश को भी मंजूरी दे दी है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Share Market Up

तेजी से बढ़ेगी कीमत

टाटा केमिकल्स की तरफ से शुक्रवार को शेयर बाजार को सूचना दी गई कि कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को ही बोर्ड मीटिंग में मीठापुर में अपने संयंत्र में डेंस सोडा ऐश मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए 115 करोड रुपए के निवेश को मंजूरी दी है. इसके अलावा भी कंपनी की तरफ से बोर्ड ने तमिलनाडु के कुड्डालोर में अपने सेंटर में प्रेसिपिटेटेड सिलिका मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 775 करोड रुपए से ज्यादा के निवेश को मंजूरी दी है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर्स की कीमतों में एक परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद कीमतें 809 रुपए के लेवल के आसपास बंद हुई.

पिछले 1 साल में 22% से ज्यादा शेयर

इस साल अब तक इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 22% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 22.45% तक टूटा है. इस कंपनी के 52 हफ्तों के हाई प्राइस की बात की जाए, तो वह 1145 रुपये वही लो प्राइस 756 तक रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 20633 करोड रुपए से भी ज्यादा का है. पिछले 2 साल में इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 15% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.

हाल ही में कंपनी में 900 करोड़ से ज्यादा के निवेश को मंजूरी मिली है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में आने वाले समय में तेजी देखने को मिल सकती है. टाटा केमिकल्स की तरफ से इसी साल जून के महीने में एक्स डिवीडेंड ट्रेड किया गया था. तब कंपनी ने हर एक शेर पर 11 रुपये का डिविडेंड अपने निवेशको को दिया था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.