बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसका IPO आज अलॉटमेंट के लिए ओपन हुए है. हम LG इलेक्ट्रॉनिक के आईपीओ की बात कर रहे हैं. अगर मौजूदा स्थिति की बात की जाए, तो कंपनी की स्थिति ग्रे मार्केट में काफी बेहतरीन नजर आ रही है.
लगातार हो रही GMP में वृद्धि
आज का जीएमपी देखकर यही अनुमान लगाया जा सकता है कि यह स्टॉक 1500 रुपये के पार आसानी से लिस्टेड होगा. एलजी इलेक्ट्रॉनिक इंडिया के आईपीओ को 50 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब भी किया गया था. खबरें सामने आ रही है कि कंपनी का आईपीओ आज 383 रुपए के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है. कल यानी की 9 अक्टूबर को इसके आईपीओ की कीमत 380 रुपए थी, जो दर्शाता है कि कल की तुलना में आज जेएमपी में 3 रुपये तक की वृद्धि देखने को मिली है.
IPO ने किया शानदार परफॉर्म
जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारो से साल अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. कंपनी की लिस्टिंग 1523 रुपए पार हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो निवेशकों को पहले ही दिन 33% तक का लाभ मिलने वाला है.
अधिकतर इन्वेस्टर्स को ऐसे ही कंपनी की तलाश होती है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ को 50 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था. रिटेल कैटगरी में कंपनी का आईपीओ 3.55 गुना सब्सक्राइब किया गया था. क्यूआईबी कैटगरी में यह आईपीओ 166.51 गुना सब्सक्राइब किया गया. एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 22.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
