नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अच्छी होने वाली है. इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. गोल्ड की कीमत बीते एक महीने में 33000 से ज्यादा लुढ़क गई है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोने और चांदी की बढी हुई कीमत पिछले काफी समय से ग्राहकों को काफी परेशान कर रही थी, परंतु अब इन कीमतों में काफी कमी देखने को मिली है. आज सोमवार को भी इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में 0.30% तक की गिरावट देखने को मिली है. इस गिरावट के बाद सोने की कीमत 4666.50 डॉलर प्रति ओस के स्तर पर पहुंच गई है. वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो इसमें भी गिरावट का समय शुरू हो गया है जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में सिल्वर का रेट 0.53% कम हुआ है.
कहां तक पहुंचे वर्तमान दाम
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 134000 के आसपास है. वही एक महीने पहले यह कीमत 160000 रुपए से भी ज्यादा थी. वहीं चांदी की कीमतों की बात की जाए तो चांदी की कीमतें 2 मार्च को 289848 रुपए के लेवल पर थी और 2 अप्रैल को यह 227813 रुपए पर पहुंच गई. चांदी की कीमतों में भी तकरीबन 62000 से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है.
सदियों से ही शादी में सोने और चांदी खरीदने की परंपरा रही है, इसी वजह से उनकी बढी हुई कीमतें भी ग्राहकों को खूब परेशान करती है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है.