आज 25 जुलाई को Gold और Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट, यह रही बड़ी वजहें

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल ही में सोने और चांदी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज शुक्रवार 25 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोने की कीमतों में जहां हजार रुपए तक की. वहीं, चांदी की कीमतों में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Gold And Silver

सोना, चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर

24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह भी 92600 रुपये के आसपास है.

चांदी की कीमत 1 लाख 17900 रूपये पर व्यापार कर रही है. कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह अमेरिका का जापान और फिलिपींस के साथ किया गया नया व्यापारिक समझौता माना जा रहा है. इससे दुनिया भर के निवेशकों को लग रहा है कि अब बाजार में तनाव कम हो जाएगा.

इस वजह से कीमतों में आई बड़ी कमी

दूसरी तरफ अब दुनिया भर में निवेशकों की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और केंद्रीय बैंकों के फैसलों पर भी टिकी हुई है. आने वाले दिनों में अमेरिका का बेरोजगारी डाटा और यूरोप- अमेरिका की ब्याज दरों के फैसले का प्रभाव भी सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क टैक्स, रुपए- डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई के आधार पर ही सोने की कीमतें निर्धारित की जाती है. हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

गोल्ड खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड होता है, परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. खासकर शादी विवाह के शुभ मुहूर्त पर सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलता है. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है.

शादी विवाह के मौके पर पिछले कई सदियों से गोल्ड खरीदने की परंपरा रही है. अगर आप भी गोल्ड की नई कीमतों के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज से जुड़ सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.