बिजनेस डेस्क, Gold- Silver Price | अगर आप भी हाल ही में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. सोने और चांदी की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिल रही है. इसकी बड़ी वजह अमेरिकी कनेक्शन को भी माना जा रहा है, 12 सितंबर की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की गई. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
निवेशकों को बड़ा झटका
अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की जाएगी, इसी उम्मीद की वजह से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. यह अपने हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गए है. सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 1 लाख 10 हजार के करीब पहुंच चुकी है.
इसके विपरीत, चांदी की कीमतें भी अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1 लाख 28294 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है. 9 सितंबर को ही गोल्ड अपने हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया था, अभी भी कीमत इसी के समान बनी हुई है.
इस वजह से बढ़ रही कीमत
गोल्ड की कीमतों में हो रहे इतने उतार- चढ़ाव की वजह से ग्राहकों में भी काफी कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है, इन कीमती धातुओं में तेजी की प्रमुख अमेरिकी फेड 17 सितंबर को अपनी ब्याज दरों में 0.5% की कटौती करेगा इसे ही माना जा रहा है.
हाल ही में जो आंकड़े सामने आए है, उससे पता चला है कि पिछले आकलन के मुकाबले मार्च तक के 12 महीनो में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 9 लाख 11000 नौकरियां कम बनी है. इसके अलावा, अगस्त महीने में अमेरिका में बेरोजगारी दर बढ़कर 4.3% हो गई है जो जुलाई 2025 में 4.2% थी. इसी वजह से भारत में भी इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है. सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की जा रही है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आपके पास बेहतरीन मौका है.
