बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो इन दिनों अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दे रही है. हम नवरत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड के बारे में बात कर रहे हैं, इस कंपनी का नेट प्रॉफिट चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 9% से बढ़ गया है. आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले है.
10 प्रतिशत से इजाफा
नवरत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड का नेट प्रॉफिट बढ़कर 4414 करोड रुपए हो गया है. मुख्य रूप से इनकम बढ़ने की वजह से लगातार कंपनी के प्रॉफिट में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. शेयर बाजार को दी गई जानकारी में पिछले वित्त वर्ष 2024- 25 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 4037 करोड रुपए हुआ था. अब इसमें तकरीबन 10% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है, हाल ही में कंपनी की तरफ से डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है.
27 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट
जानकारी देते हुए बताया गया कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4. 60 रुपये का डिविडेंड निवेशको दिया जाएगा. इसके लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट 27 अक्टूबर रखी गई है, कंपनी ने जानकारी दी कि योग्य निवेशकों को 14 नवंबर या उससे पहले ही भुगतान कर दिया जाएगा. मौजूदा समय में कंपनी के शेयर्स की कीमत 374 के आसपास व्यापार कर रही है.
साल 2025 से लेकर अब तक कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 25% तक की गिरावट दर्ज की गई है. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
