13 जनवरी से ओपन हो रहा नया IPO, अभी से ग्रे मार्केट में 25 रुपये प्रीमियम

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में किसी IPO में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक नए आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम INDO SMC के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इसका आईपीओ 13 जनवरी को ओपन होने जा रहा है. हम आपको प्राइस बैंड से लेकर लिस्टिंग तक की जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं.

IPO

IPO 13 जनवरी को होगा ओपन 

INDO का 13 जनवरी से आईपीओ ओपन होने जा रहा है, 15 जनवरी तक ओपन रहेगा यानी कि निवेशको को दाव लगाने के लिए महज दो दिनों का समय मिलने वाला है. कंपनी की तरफ से आईपीओ के लिए प्राइस बैंड भी निर्धारित कर दिया गया है जो प्रति शेयर प्राइस 149 रुपए होने वाला है. यह इश्यू बीएसई SME की प्लेटफार्म पर लिस्टेड होगा. अभी से ही कंपनी के शेयर्स 25 रुपए प्रीमियम पर उपलब्ध है.

यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होने वाला है जिसमें 61 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे. इस इश्यू का प्राइस बैंड 141 रुपए से 149 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. कंपनी की तरफ से इस आईपीओ के जरिए 87 से 92 करोड रुपए इकट्ठा किए जाएंगे.

पिछले साल मिला था शानदार रिटर्न

जानकारी देते हुए बताया गया कि निवेशकों को कम- से- कम 2 हजार शेयरों के लिए बोली लगानी होगी यानी न्यूनतम निवेश लगभग 2.98 लख रुपए का होने वाला है. रिटेल निवेशकों का इस कंपनी में हिस्सा 35% के आसपास रहने वाला है.

साल 2025 में कंपनी की इनकम के बारे में बातचीत की जाए तो इसका एक बड़ा हिस्सा SMC बॉक्स से आया जो कुल रेवेन्यू का तकरीबन 49 परसेंट रहा था. अगर आप भी निकट भविष्य में बेहतरीन रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो आप इस आने वाले आईपीओ में निवेश कर सकते हैं. पिछले कुछ समय से इस कंपनी के शेयर काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.