बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो जल्द ही आईपीओ लाने जा रही है. हम एंटरप्राइज आई और एनालिटिक्स कंपनी फ्रेक्टल एनालिस्ट के बारे में बातचीत कर रही है.
कंपनी की तरफ से आईपीओ लाने करने की तैयारी की जा रही है. इस आईपीओ के लिए प्राइज बॉन्ड भी फिक्स हो चुके है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी उपलब्ध करवाने वाले है.
जल्द ओपन होगा IPO
जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी 2834 करोड रुपए का आईपीओ लेकर आएगी. इसके तहत, प्रति शेयर प्राइस 857 रुपए से 900 रुपये के बीच में होने वाला है. अगले हफ्ते 9 फरवरी को आईपीओ ओपन हो सकता है. वही ग्रे मार्केट की बात की जाए तो शेयर्स की कीमतों में 20% तक का अपर सर्किट लगने की उम्मीद जताई जा रही है.
मार्केट के एक्सपर्ट कह रहे है कि ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल आधार पर ही इन्वेस्ट करने का फैसला आपको लेना चाहिए. इस आईपीओ के जरिए कंपनी की तरफ से नए शेयर जारी किए जाएंगे.जानकारी देते हुए बताया गया कि निवेशकों को कम- से- कम 16 शेयर्स के लॉट में इन्वेस्ट करना होगा 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स और 15% नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और 10% कुदरा निवेशको के लिए रिजर्व रखा गया है. इस आईपीओ के जरिए शेयर्स का अलॉटमेंट 12 फरवरी को ही फाइनल किया जाएगा. उसके बाद, फिर बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
कंपनी की तरफ से आईपीओ के तहत 1023 करोड़ के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे. इसके अलावा एक रुपए की फेस वैल्यू वाले 2,01,15,555 शेयर्स की बिक्री भी ऑफर फॉर सेल के तहत ही की जाएगी. आप सोच रहे होंगे कि यह कंपनी क्या काम करती है और इसकी शुरुआत कब हुई थी.
मार्च 2020 में बनी फ्रैंकटल एनालिस्ट का एक वैश्विक एंटरप्राइज आई और एनालिटिक्स कंपनी का है. कंपनी के वित्त सिचुएशन के बारे में बातचीत की जाए, तो साल 2023 में इसे 194 करोड़ से ज्यादा का शुद्ध प्रॉफिट हुआ था. अगले ही साल कंपनी को 54 करोड़ से ज्यादा कर लॉस भी हुआ था. 2025 की बात की जाए तो कंपनी ने 220 करोड का प्रॉफिट अर्न किया.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
